भारत के 10 सबसे बड़े शहर कौन से हैं? – Gyan Ki Baatein

आज के ब्लॉग में हम जानेंगे कि भारत का सबसे बडा शहर कौन सा है। भारत जनसंख्या के आधार पर चीन के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बडा देश है। 

Table of Contents

Toggle

वहीं क्षेत्रफल के आधार पर भारत दुनिया का सातवां सबसे बडा देश है। जिस प्रकार से भारत की जनसंख्या बढ़ रही है इसे देखकर ऐसा लगता है भारत के कुछ शहरों की जनसंख्या एक अन्य देश के बराबर होगी। 

इसके अलावा भारत जीडीपी के आधार पर दुनिया का पांचवा सबसे बडा देश है। भारत एक बडा देश होने की वजह से भारत को 28 राज्य और आठ केंद्र शासित प्रदेश में बांटा गया है।

जिसमें से भारत का सबसे बडा शहर का पता लगाना एक आम आदमी के लिए आसान नही है। 

क्योंकि भारत में अनेकों बडे शहर हैं। कोई क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बडा शहर है तो कोई जनसंख्या की दृष्टि से सबसे बडा शहर है।

ऐसे में किसी एक शहर को सबसे बडा बताना यह सही जवाब नहीं होगा। इसलिए मैं आपको जनसंख्या और क्षेत्रफल के आधार पर इंडिया का सबसे बडा शहर का नाम बताऊंगा। 

तो आइए जानते हैं भारत के 10 सबसे बड़े शहर कौन से हैं?​

भारत के 10 सबसे बड़े शहर में से नंबर वन पर आता है दिल्ली

भारत की राजधानी दिल्ली इस लिस्ट में नंबर एक पर है। दिल्ली लगभग 14 84 वर्ग किलोमीटर के एरिया में फैला हुआ है। यह मुंबई के बाद भारत का दूसरा सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला शहर है।

मध्यकाल से ही दिल्ली अलग अलग वंश के शासकों की राजधानी रही है, जिस कारण यहां बहुत सारी ऐतिहासिक इमारतें और प्लेस भी हैं।

एक तरफ जहां इंडिया गेट, लोटस टेंपल, अक्षरधाम मंदिर, लालकिला और कुतुब मीनार जैसी ऐतिहासिक इमारतें हैं, वहीं दूसरी तरफ कनॉट प्लेस, चांदनी चौक, सरोजनी नगर और दिल्ली हाट जैसे बडे मार्केट भी है।

देश की राजधानी होने के कारण दिल्ली में पूरे भारत से लोग आकर रहते हैं, जिस कारण इसे मिनी इंडिया भी कहा जाता है।

और भी पढ़े: भारत में घूमने की 10 जगह कौन-कौन सी है

भारत के 10 सबसे बड़े शहर में से दूसरे नंबर पर आता है बेंगलूरू

भारत के सिलिकॉन वैली के नाम से मशहूर बंगलूरू का शहरी क्षेत्र 709 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है जबकि ग्रामीण इलाकों के साथ इसका कुल क्षेत्रफल आठ हज़ार पाँच वर्ग किलोमीटर है।

यह शहर भारत का आईटी हब होने के साथ साथ एजुकेशनल रिसर्च इंस्टीट्यूशंस, डिफेंस ऑर्गेनाइजेशन और लैबोरेट्रीज का भी गढ़ है।

भारत की स्पेस एजेंसी इसरो का मुख्यालय भी बंगलुरू में ही है। इसके अलावा इंफोसिस, विप्रो, हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड, एचएएल जैसी कंपनियों का हेडक्वार्टर भी यहां है। 

भारत के 10 सबसे बड़े शहर में से तीसरे नंबर पर आता है विशाखापत्तनम

आंध्र प्रदेश के सबसे बडे शहर विशाखापत्तनम को वाइजैग के नाम से भी जाना जाता है।

यह शहर लगभग 682 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है, जो इसे भारत का तीसरा सबसे बडा शहर बनाता है।

यह भारत के सबसे बडे बंदरगाह शहरों में से एक है। सिटी ऑफ डेस्टिनी और ज्वेल ओन ईस्ट कोस्ट के नाम से मशहूर वाइजैग में भारतीय नौसेना के ईस्टर्न कमांड का हेडक्वार्टर भी स्थित है। ये शहर अपने खूबसूरत समुद्री बीचों और गुफाओं के लिए जाना जाता है। 

भारत के 10 सबसे बड़े शहर में से चौथे नंबर पर आता है रांची

जब भी आप कहीं भी रांची का नाम सुनते होंगे तो आपको सिर्फ एक ही नाम याद आता होगा। माही।

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और कैप्टन कूल के नाम से मशहूर माही उर्फ महेंद्र सिंह धोनी रांची के ही रहने वाले हैं।

झारखंड की राजधानी रांची का शहरी क्षेत्रफल 652 वर्ग किलोमीटर है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत रांची को भी स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है। 

भारत के 10 सबसे बड़े शहर में से पांचवे नंबर पर आता है हैदराबाद

हैदराबाद का जिक्र आते ही हम सभी के दिमाग में हैदराबादी बिरयानी और चारमीनार की तस्वीर उभर आती है।

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद का शहरी एरिया 650 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।

लेकिन इसके ग्रामीण एरिया को मिला लिया जाए तो इसका क्षेत्रफल सात हज़ार 257 वर्ग किलोमीटर हो जाता है जो इसे देश के बडे शहरों में से एक बना देता है।

चारमीनार के अलावा हैदराबाद तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के लिए पूरे देश में फेमस हो चुका है। निजामों के शहर के नाम से मशहूर हैदराबाद को सिटी ऑफ पर्ल्स के नाम से भी जाना जाता है। 

और भी पढ़े: एस्ट्रोनॉट अन्तरिक्ष से पृथ्वी पर कैसे आते है

भारत के 10 सबसे बड़े शहर में से छठे नंबर पर आता है मुंबई

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई इस लिस्ट में छठे स्थान पर है। मुंबई का शहरी एरिया 603 वर्ग किलोमीटर है, जबकि इसके बाहरी एरिया को भी मिला लिया जाए तो कुल क्षेत्रफल चार हज़ार 355 वर्ग किलोमीटर हो जाता है।

बडी इंडस्ट्री और मल्टीनेशनल कॉरपोरेशंस के अलावा मुंबई को बॉलीवुड और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के लिए भी जाना जाता है।

लेकिन इसके अलावा मुंबई में घूमने के लिए बहुत ही अच्छे प्लेस मौजूद है जैसे गेटवे ऑफ इंडिया, सिद्धिविनायक मंदिर, हाजी अली, मरीन ड्राइव इत्यादि।

भारत के 10 सबसे बड़े शहर में से सातवें नंबर पर आता है इंदौर

जनसंख्या और क्षेत्रफल के हिसाब से मध्यप्रदेश के सबसे बडे शहर इंदौर का क्षेत्रफल 530 वर्ग किलोमीटर है।

वहीं अगर इसके ग्रामीण इलाके को भी जोडे डीएच दिया जाए तो इंदौर का कुल एरिया दो हज़ार 380 वर्ग किलोमीटर हो जाता है।

मध्य प्रदेश का एजुकेशनल हब कहे जाने वाले इंदौर को दो हज़ार 19 में लगातार तीसरे साल भारत के सबसे स्वच्छ सिटी का खिताब मिला है। 

और भी पढ़े: स्पेस स्टेशन क्या है और यह अन्तरिक्ष से क्यों नही गिरते

भारत के 10 सबसे बड़े शहर में से आठवें नंबर पर आता है जयपुर

पिंक सिटी यानी गुलाबी शहर के नाम से मशहूर जयपुर भारत के सबसे बडे राज्य राजस्थान की राजधानी भी है। जयपुर का क्षेत्रफल 485 वर्ग किलोमीटर है।

यह भारत के मशहूर टूरिस्ट डेस्टिनेशन में से एक है। यहां हवामहल, जंतर मंतर, आमेर फोर्ट, जलमहल जैसे दर्शनीय टूरिस्ट स्पॉट हैं। 

भारत के 10 सबसे बड़े शहर में से नौवें नंबर पर आता है अहमदाबाद

अहमदाबाद का क्षेत्रफल 464 वर्ग किलोमीटर है। यह भारत का पहला ऐसा शहर है जिसे यूनेस्को ने वर्ल्ड हेरिटेज सिटी का दर्जा दे रखा है।

यह शहर कॉटन के उत्पादन के मामले में पूरे भारत में दूसरे स्थान पर है। भारत के मैनचेस्टर के नाम से प्रसिद्ध अहमदाबाद रहने के लिहाज से भी भारत के टॉप टेन शहरों में शामिल है। 

भारत के 10 सबसे बड़े शहर में से 10 वें नंबर पर आता है चेन्नई

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई भारत का 10 वां सबसे बडा शहर है। चेन्नई के शहरी एरिया का क्षेत्रफल 426 वर्ग किलोमीटर है।

अगर चेन्नई के ग्रामीण इलाकों को भी जोड लिया जाए तो कुल क्षेत्रफल 1189 वर्ग किलोमीटर हो जाता है। चेन्नई को दक्षिण एशिया का डेट्रायट भी कहा जाता है।

अपनी पारंपरिक संस्कृति, जीवनशैली, क्लासिक कला, ऐतिहासिक स्मारकों और खूबसूरत बीचों के कारण यह शहर भारत के सबसे ज्यादा विजिटिंग शहरों में शामिल है।

इतना ही नहीं, अपनी बेहतरीन हेल्थ फैसिलिटी के कारण यह भारत का हेल्थ कैपिटल भी बन गया है। 

तो ये है भारत के 10 सबसे बड़े शहर अगर आपको लगता है कि इस लिस्ट में हमने किसी शहर के नाम को छोड दिया है तो कमेंट करके हमें जरूर बताइएगा और हमने Gyan Ki Baatein में आपके लिए और भी ऐसे ही इंट्रेस्टिंग जानकारी दी है आप उसे भी पढ़े धन्यवाद्|

Comment HereCancel reply

Exit mobile version