क्या आपके अंदर छुपी हैं अलौकिक शक्तियाँ? ये 7 संकेत बताएंगे सच्चाई!

दोस्तों जैसा की आप सभी लोगों को मालूम है इस ब्रह्मांड के कण कण में ईश्वर का वास है। हर स्थान पर भगवान मौजूद हैं यहाँ तक की हमारे शरीर के अंदर भी ईश्वर निवास करते हैं।

आपको बता दें भले ही भगवान प्रत्यक्ष रूप से हमें दर्शन नहीं देते लेकिन उनकी मौजूदगी का अहसास कई बार होता रहता है और यह एहसास उन्हीं लोगों को हो पता है जिनके अंदर किसी भी प्रकार का कोई विलक्षण शक्ति मौजूद रहता है।

शास्त्रों में ऐसे संकेतों के बारे में बड़ी। तार के साथ बताया गया है। यदि किसी व्यक्ति को इस प्रकार के संकेत दिखाई देते हैं तो उस व्यक्ति को समझ जाना चाहिए कि वह कोई साधारण व्यक्ति नहीं है। हालांकि यह बात भी सत्य है कि हममें से कुछ लोग ऐसे होते हैं जो बहुत ही ज्यादा भाग्यशाली होते हैं। 

उनके ऊपर ईश्वर की कृपादृष्टि विशेष रूप से रहती है। उनके आसपास कुछ ऐसी शक्तियां विद्यमान रहती हैं, जो उन्हें हर समय सही रास्ता दिखाने के साथ ही हर मुश्किल परिस्थिति में उनकी सहायता करती हैं। इसके अलावा दोस्तों, ईश्वरीय शक्तियां कुछ ऐसे लोगों का चुनाव भी करती हैं जो। 

खुद ही सत्य के मार्ग पर चलते हैं और दूसरे लोगों को भी धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। लेकिन आपको यह कैसे मालूम होगा कि आपके साथ किसी भी प्रकार की कोई अलौकिक शक्ति मौजूद है जो हर समय आपकी रक्षा करती है, जिसकी वजह से कई बार मौत को छूकर भी आप निकल जाते हैं। 

किसी बड़ी दुर्घटना में बड़ी आसानी के साथ बच जाते हैं। यह सब कुछ उस अलौकिक शक्ति के कारण ही होता है जो हमेशा ही आपकी रक्षा करने के लिए तत्पर रहती है। भले ही आप उसे मानें या न मानें, लेकिन वह हमेशा आपके साथ मौजूदगी का एहसास आपको कराती रहती है। 

दोस्तों आज के इस ब्लॉग में हम आप लोगों को सात ऐसे संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे जानने के बाद आपको भी मालूम हो जायेगा कि आप कोई साधारण व्यक्ति नहीं हैं बल्कि अन्य साधारण मनुष्यों की तुलना में आप अलग हैं और आपके साथ हमेशा भगवान का साथ रहता है। तो चलिए शास्त्रों में बताये गए उन संकेतों के बारे में बड़े विस्तार के साथ जान लेते हैं।

1. सपने में सांप का बार बार दिखाई देना

नंबर एक सपने में सांप का बार बार दिखाई देना वैसे तो सपने में सांप का दिखाई देना एक आम बात माना जाता है लेकिन लगातार आपको बार बार सपने में सांप दिखाई देता है। यह कोई साधारण संकेत नहीं होता है बल्कि आपके भविष्य में धनसंपदा आने का सूचक होता है। 

यानी की अगर आपको सपने में बार बार सांप दिखाई देता है तो ऐसे में आप आने वाले समय में जबरदस्त धन संपत्ति अर्जित करेंगे। आपकी दरिद्रता खत्म होने वाली है। आप साधारण व्यक्ति की तुलना में उठकर के कुछ ऐसा कार्य करेंगे जो आपको अन्य लोगों की तुलना में श्रेष्ठ बनाएगा। 

आपके ऊपर महादेव की विशेष कृपा होती है। आपने अपने परिवार का भाग्य बदलने के ही इस धरातल पर जन्म लिया है। सपने में सांप का बार बार दिखाई देना आपके भविष्य में होने। वाली धन की वृद्धि को प्रदर्शित करता है। इसका मतलब है कि आप अपने परिवार की हर ज़रूरतों को पूरा कर पाएंगे जिसकी की कामना आप करेंगे।

और अगर आपको सपने में सांप बार बार दिखाई देता है तो समझ लीजिए आपकी मनोकामना पूर्ण होगी। सपने में सांप देखने के पश्चात आपको नियमित रूप से भगवान भोलेनाथ की पूजा आराधना प्रारंभ कर देनी चाहिए। इससे आपको शीघ्र ही फल की प्राप्ति होती है।

और भी पढ़े: आचार्य चाणक्य नीति की 5 बातें जो आपको सफल बना सकती हैं

2. दैनिक कार्यों से समय निकालकर भक्ति में समय लगाना

नंबर दो दैनिक कार्यों से समय निकालकर भक्ति में समय लगाना। दोस्तों शास्त्रों में बताया गया है जिस व्यक्ति का पुण्य बेहतर और श्रेष्ठ होता है उस व्यक्ति का जो जीवन होता है वहां भक्ति से युक्त होता है। यानी की अगर आप अपने दैनिक कार्यों से समय निकाल कर के भगवान की पूजा आराधना में समय व्यतीत करते हैं। 

ईश्वर को ही सत्य मानकर के उनकी अनुभूति करते हैं तो वास्तव में आपके आस पास ईश्वरीय शक्तियों का घेराव होता है जिसके कारण समयसमय पर आपको ईश्वर का आभार भी होता रहता है और ईश्वर के प्रति पूर्ण विश्वास। ऐसी स्थिति में जागृत होती हैं। चाहे दुख हो या फिर सुख, हर परिस्थिति में ईश्वर को याद करने वाला व्यक्ति हमेशा भगवान का प्रिय होता है।

3. सपने में मंदिर का दिखाई देना

नंबर तीन सपने में मंदिर का दिखाई देना। दोस्तों। बहुत बार लोगों को अपने सपने में किसी मंदिर या फिर मंदिर के आसपास का परिसर दिखाई देता है लेकिन बहुत ही कम ऐसे भाग्यशाली लोग होते हैं जिनको सपने में ही ईश्वर का दर्शन हो जाता है। 

जिस व्यक्ति के साथ ईश्वरीय शक्तियां जुड़ी रहती हैं उस व्यक्ति को सपने में ईश्वर दिखाई देने लगते हैं। इस प्रकार के लोगों को कुछ विशेष संकेत भगवान के द्वारा प्राप्त होता है और इन्हीं विशेष संकेतों के माध्यम से वह भविष्य में होने वाली घटनाओं को जान लेते हैं और कुछ विलक्षण प्रतिभा का स्वामी बन जाते। हैं। 

इस प्रकार के लोगों के घर में माता लक्ष्मी का आगमन बहुत जल्दी हो जाता है और जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती। अगर आपको सपने में माता लक्ष्मी के पैर के निशान दिखाई देते हैं या फिर शंख दिखाई देता है तो ऐसी स्थिति में आपकी जीवन में कोई बड़ी सफलता आने वाली है।

और भी पढ़े : गौतम बुद्ध की 10 सीखें: जानिये चुप्पी का शक्तिशाली प्रभाव

4. समाज के प्रति कर्तव्य

नंबर चार समाज के प्रति कर्तव्य परायण दोस्तों कुछ लोग ऐसे होते हैं जो समाज के प्रति अपना दायित्व समझते हुए अच्छे और पुण्य का कार्य करते हैं। मुसीबत में फंसे लोगों की सहायता करते हैं और हमेशा ही गरीब और लाचार लोगों की मदद करने के लिए तत्पर रहते हैं। 

आपदा हो या फिर विपदा हर परिस्थिति में पशु पक्षियों की मदद करने के लिए भी जो तैयार रहते हैं और हमेशा अपने से बड़े बुजुर्गों का आदर करते हैं, किसी भी व्यक्ति को हीन समझकर उनका तिरस्कार नहीं करते, वह मनुष्य सर्वश्रेष्ठ कहलाता है। 

वैसे तो हर व्यक्ति में इस प्रकार के गुण मौजूद नहीं होते, लेकिन जिन लोगों के ऊपर भगवान की कृपा दृष्टि होती है, उस व्यक्ति के अंदर इस प्रकार के लक्षण दिखाई देते हैं। ऐसा व्यक्ति खुद ही पुण्य का कार्य करता है और दूसरों को भी पुण्य का कार्य करने के लिए प्रेरित करता रहता है।

5. पूर्वाभास होना

नंबर पाँच पूर्वाभास होना। दोस्तों इस दुनिया में कुछ ऐसे लोग भी मौजूद हैं जिनके अंदर अनोखी शक्तियां मौजूद रहती हैं। उन्हें भविष्य में होने वाली घटनाओं की विशेष जानकारी पहले से ही हो जाती हैं। भविष्य में कुछ बुरा होगा या फिर भला होगा उसका पता इन लोगों को पहले से ही चल जाता है। 

जिसकी वजह से इनका मन अचानक ही बेचैन होने लगता है। आस पास का वातावरण इन्हें बदलता हुआ नजर आता है। प्रकृति में कुछ ऐसे दृश्य इन्हें दिखाई देते हैं जो अशुभ होते हैं। जिससे इन लोगों को मालूम हो जाता है कि निकट भविष्य में कुछ बहुत बुरा होने वाला है।

6. अपने आसपास विशिष्ट सुगंध का अनुभव होना

नंबर छह अपने आसपास विशिष्ट सुगंध का अनुभव होना। कुछ लोग ऐसे होते हैं जिन लोगों को अपने आसपास हमेशा ही एक विशिष्ट प्रकार की सुगंध का अनुभव होता रहता है। 

हमेशा ही सुगंधित पुष्प, धूप, अगरबत्ती या फिर कपूर जैसे सुगंध का झोंका हवा में तैरता हुआ उन लोगों को महसूस होता है। यह लक्षण उस व्यक्ति के आस पास ईश्वरीय शक्ति का उपस्थित होने का संकेत होता है और उस व्यक्ति के ऊपर सदैव देवी देवताओं की कृपा दृष्टि बरसती रहती है।

और भी पढ़े: अंटार्कटिका महासागर का बड़ा खुलासा: जानिए रहस्यमय महासागर का सच!

7. ब्रह्मा मुहूर्त में अपने आप आंखें खुल जाना

नंबर सात ब्रह्मा मुहूर्त में अपने आप आंखें खुल जाना। दोस्तों हमारे शास्त्रों में ब्रह्मा मुहूर्त के समय को बहुत ही श्रेष्ठ और शुभ समय बताया गया है। यह दिन का सबसे महत्वपूर्ण समय माना जाता है। आपको बता दें शास्त्रों में इसे देवी देवताओं के समय के रूप में वर्णन किया गया है। 

क्योंकि ब्रह्मा मुहूर्त का जो समय होता है उस समय वातावरण में एक अनोखी सकारात्मक ऊर्जा का संचार देखने को मिलता है। इसलिए शास्त्रों में ब्रह्मा मुहूर्त में जागने को ही सर्वश्रेष्ठ बताया गया है। दुनिया में ज्यादातर लोगों की नींद ब्रह्म मुहूर्त खत्म होने के पश्चात ही खुलती है। 

लेकिन अगर किसी व्यक्ति की नींद रोजाना ब्रह्मा मुहूर्त पर अपने आप ही खुल जाती है तो यह अलौकिक संकेत माना जाता है। नित्य ब्रह्मा मुहूर्त पर जागने वाले लोग जीवन में कभी पराजित नहीं होते हैं। ऐसा व्यक्ति निश्चित रूप से ईश्वर की इच्छा के अनुसार ही ऐसा करता है। 

उसे ऐसा करने के लिए ईश्वरीय शक्तियां ही प्रवृत्त करती हैं। तो दोस्तों अगर किसी व्यक्ति में ये सात संकेत होते हैं तो उस व्यक्ति पर ईश्वर की विशेष कृपा है ऐसा समझना चाहिए। अगर आपको भी ऐसे संकेत मिलते हैं तो कमेंट में अवश्य। बताएं। तो दोस्तों आज के लिए बस इतना ही हमें उम्मीद है जानकारी आपको पसंद आई होगी। 

Comment Here