हेलो दोस्तो आज के इस ब्लॉग में हम जानेंगे कि फेसबुक से वीडियो कैसे डाउनलोड करें और अपने मोबाइल की गैलरी में सेव कैसे कर सकते हैं।
Table of Contents
Toggleफेसबुक में काफी सारे वीडियो आती हैं और इन्हीं वीडियो में से अगर आपको कोई वीडियो पसंद आ जाती है और उसको आप डाउनलोड करना चाहते हैं तो वह फेसबुक से वीडियो कैसे डाउनलोड करें।
फेसबुक में बस सेव वीडियो का ऑप्शन मिलता है और इससे जो वीडियो है वह सिर्फ हमारे फेसबुक अकाउंट में सेव होती है। हमारे मोबाइल की गैलरी में डाउनलोड नहीं होती है।
फेसबुक से वीडियो कैसे डाउनलोड करें?
तो अगर आप फेसबुक के किसी भी वीडियो को डाउनलोड करके गैलरी में सेव करना चाहते हैं तो फेसबुक से वीडियो कैसे डाउनलोड करें जानिए स्टेप बाय स्टेप?
- सबसे पहले आपको फेसबुक ऐप को ओपन कर लेना है।
- उसके बाद सबसे पहले वीडियो वाले सेक्शन में चले जाना है और आपको जिस वीडियो को डाउनलोड करना है वह खोलना है।
- उसके बाद आपको वहां पर ऊपर 3 डॉट दिखेंगे वहा पर क्लिक करना है
- आपको वहां पर लिंक कॉपी करने का ऑप्शन दिखेगा उस कॉपी लिंक पर आपको क्लिक कर देना है। तो इसका वीडियो का जो लिंक है वह कॉपी हो जाएगा।
- अब यहां पर से आपको इसे फेसबुक एप से बाहर आ जाना है और क्रोम ब्राउजर को ओपन कर लेना है।
- वहा पर आपको सर्च बार में सर्च करना है “फेसबुक वीडियो डाउनलोडर” यह आपको सर्च कर लेना है
- सर्च करने के बाद यहां पर आपको कुछ वेबसाइट मिलेगी उनमें से किसी एक वेबसाइट पर क्लिक करके आपको उस वेबसाइट को ओपन कर लेना है।
- अब आपके यहां पर Enter फेसबुक वीडियो लिंक दिखेगा।
- वहा पर जो लिंक हमने फेसबुक से कॉपी किया है उसको यहां पर पेस्ट कर देना है।
- अभी आपकोउसके साइड में डाउनलोड का बटन दिखाई देगा आपको उस डाउनलोड की बटन पर क्लिक कर देना है।
- जैसे आप डाउनलोड पर क्लिक करेंगे तो वहा पर से आपको थोड़ा सा दो तीन सेकेंड का वेट कर लेना है।
- तो आपको वहां पर ऑप्शन आ चुके हैं कि आप किस क्वालिटी में फेसबुक का वीडियो डाउनलोड करना चाहते हैं। एचडी में या लो क्वालिटी में या कितनी क्वालिटी में डाउनलोड करना चाहते हैं।
- वहां पर आपको जिस क्वालिटी में वीडियो चाहिए उस क्वालिटी वाले डाउनलोड बटन पर आपको क्लिक करना है
- उसके बाद आपको एक ऐड दिखाई देगा उसको आपको कट कर देना है और आपका वीडियो डाउनलोड होना स्टार्ट हो जाएगा।
- वहा पर नोटिफिकेशन में भी को दिखाई देगा। और आपका फेसबुक से वीडियो डाउनलोड हो जाएगा|
- अभी आप अपने मोबाइल के गैलरी में जाकर देख सकते हैं के फेसबुक से वीडियो डाउनलोड गई है या नहीं। सबसे पहले आपको गैलरी में जाकर रिफ्रेश कर देना हैं।
- अभी आपको जो वीडियो हमने फेसबुक पर देखी थी वही आपकी गैलरी में डाउनलोड दिखेगी।
तो ये था फेसबुक से वीडियो कैसे डाउनलोड करें इस प्रश्न का समाधान। आशा करता हूं आपको यह जानकारी बेहद पसंद आई होगी।
यदि कोई प्रश्न हो तो आप हमें कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं। हम उसका जरूर आपको जवाब देंगे
दोस्तों Gyan Ki Baatein मे हमने आपके लिए ऐसे ही और भी जानकारी दी है आप उसे भी पढे अपना कीमती समय हमारे ब्लॉग को देने के लिए धन्यवाद।
FAQ
- सबसे पहले आपका फोन में फेसबुक एप ओपन कीजिए।
- अब आपको जिस वीडियो को डाउनलोड करना हैउसके राइट साइड में ऊपर तीन डॉट है उसे पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने कुछ ऑप्शंस आएंगे उस में से वीडियो का ऑप्शन होगा उस पर क्लिक करके उस वीडियो को आप सेव कर सकते हैं।
बिना किसी ऐप के फेसबुक वीडियो डाउनलोड करने के लिए पहले उसे वीडियो की लिंक कॉपी कर ले उसके बाद गूगल क्रोम पर जाना है और सर्च करना है फेसबुक वीडियो डाउनलोडर अब ऊपर की कोई भी साइट को ओपन कीजिए अब उसे साइड में लिंक पेस्ट करने का ऑप्शन दिखेगा वहां पर वह लिंक पेस्ट कर दीजिए और बाजू में डाउनलोड की बटन पर क्लिक कीजिए तो फेसबुक का वीडियो डाउनलोड हो जाएगा।
ऐसे कई संभावना है जिस वजह से आप फेसबुक वीडियो डाउनलोड नहीं कर सकते पहले जो वीडियो आप डाउनलोड करना चाहते हैं वह प्राइवेट हो सकता है। दूसरा आप जिस साइट से डाउनलोड कर रहे हैं वह साइट उस वीडियो की लिंक को पढ़ नहीं पा रहा तो वह साइड में कुछ गड़बड़ है।