भारत में घूमने की 10 जगह कौन-कौन सी है – Gyan Ki Baatein

भारत में घूमने की जगह कौन-कौन सी है यह सभी जानना चाहते है दोस्तों भारत दुनिया के उन देशों में शुमार है जिसे पर्यटन की दृष्टि से काफी अहम माना जाता है।

हर साल हमारे देश में दुनियाभर के देशों से करोड़ों सैलानी घूमने के लिए आते हैं। उन्हें हमारे देश की वादियों के साथ साथ ऐतिहासिक जगहें इतनी ज्यादा पसंद आती हैं कि उनके दिलों में सालों तक इन जगहों की यादें बनी रहती हैं। 

इसीलिए आज के इस ब्लॉग में हम आपके लिए लेकर आए हैं हमारे प्यारे देश भारत में घूमने की 10 जगह कौन-कौन सी है जिन्हें सैलानी काफी ज्यादा पसंद करते हैं।

पहली भारत में घूमने की जगह दिल्ली

दोस्तों भारत का दिल और देश की राजधानी दिल्ली दुनिया के उन शहरों में शुमार है जहां पर इतिहास से जुड़ी कई ऐतिहासिक जगहें हमें देखने के लिए मिलती हैं।

इस शहर में कई ऐसे स्मारक मौजूद हैं जो हर साल करोड़ों पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। 

इस शहर में लालकिला, कुतुब मीनार, मुगल गार्डन, अग्रसेन की बावली, लोधी गार्डन और लोटस टेंपल जैसे कई स्मारक यहां मौजूद हैं, जो पर्यटकों को काफी पसंद आते हैं। 

इनके अलावा दिल्ली शहर के बाजार भी यहां की काफी शोभा बढ़ाते हैं। जो भी पर्यटक दिल्ली आता है वह यहां से कुछ न कुछ जरूर लेकर जाता है।

और दोस्तों देश की राजधानी होने की वजह से हर पर्यटक यहां जरूर आता है। दिल्ली आने के लिए हर तरह के साधन मौजूद हैं।

और भी पढ़े: भारत के 10 सबसे बड़े शहर कौन से हैं? 

दूसरी भारत में घूमने की जगह आगरा

उत्तर प्रदेश दुनिया में जब जब हिस्टोरिकल प्लेसेस की बात चलती है, तब तब भारत की शान आगरा का ताज महल हमें अग्रणी खड़ा हुआ दिखाई देता है। 

बादशाह शाहजहां द्वारा अपनी पत्नी मुमताज के लिए बनवाया गया यह स्मारक पर्यटकों को इतना ज्यादा पसंद आता है कि इसे देखने के लिए दुनिया भर से लोग यहां आते हैं। विदेशों में तो ताजमहल को बहुत ही ज्यादा पसंद किया जाता है। 

जब भी हमारे देश में कोई विदेशी राजनेता आता है तो वह एक बार ताजमहल को देखने जरूर जाता है।

दोस्तों ताजमहल इतना ज्यादा खूबसूरत है कि यह दुनिया के सात अजूबों में शुमार है और यही वह भारत में घूमने की जगह है जहा हर साल इस जगह आने वाले सैलानियों की संख्या में वृद्धि हो रही है।

और भी पढ़े: ग्रीनलैंड से जुड़े रहस्य

तीसरी भारत में घूमने की जगह जयपुर

जयपुर, राजस्थान दोस्तों पर्यटकों को तो वैसे पूरा राजस्थान ही पसंद है लेकिन राजस्थान में भी पिंकसिटी जयपुर की कुछ अलग ही बात है। 

ये शहर पर्यटकों को अपनी ओर इतना आकर्षित करता है कि हर कोई यहां खिंचा चला आता है। इस शहर की हवा में कुछ अलग ही जादू है।

इसलिए जो भी यहां आता है वो इस शहर का दीवाना हो जाता है। शायद इसीलिए इस शहर में घूमने के लिए करोड़ों लोग आते हैं। 

दोस्तों जयपुर के अलावा जयपुर के आस पास में भी कई सारी ऐसी जगहें हैं जो पर्यटकों को काफी पसंद आती हैं और शायद इसीलिए जयपुर को भारत के टूरिस्ट हब में से एक माना जाता है और ये भारत में घूमने की अच्छी जगह है।

और भी पढ़े: अंडमान निकोबार द्वीप समूह की ये 5 रहस्यमय बातें

चौथी भारत में घूमने की जगह कन्याकुमारी

कन्याकुमारी, तमिलनाडु। दोस्तों भारत के दक्षिणी छोर पर स्थित कन्याकुमारी भी दुनिया भर के सैलानियों को काफी पसंद आती है। 

ये सिटी खूबसूरत तो है ही साथ ही स्वामी विवेकानंद का मेडिटेशन केंद्र होने की वजह से जो भी लोग शांति की खोज में होते हैं वो इस जगह को काफी पसंद करते हैं। 

यहां मौजूद विवेकानंद रॉक पर आकर कई लोगों के दिल हल्के हो जाते हैं। दोस्तों यहां मौजूद समंदर सभी परेशानियों को अपने अंदर समा लेता है।

यहां के खूबसूरत सनसेट और सनराइज लोगों को इतना लुभाते हैं कि हर कोई दोबारा फिर से इस जगह पर आना चाहता है। 

दोस्तों यह भारत में घूमने की बोहोत अच्छी जगह है इस जगह पर भी बाकी पर्यटक स्थलों की तरह ही देश और दुनिया से हर साल लाखों टूरिस्ट आते हैं।

पाचवि भारत में घूमने की जगह दार्जलिंग

दार्जलिंग, वेस्ट बंगाल पर्यटन की दृष्टि से वेस्ट बंगाल का दार्जिलिंग शहर भी सैलानियों को काफी पसंद आता है।

नेचुरल ब्यूटी से सराबोर यह शहर इतना ज्यादा खूबसूरत है कि हर साल इस जगह आनेवाले पर्यटकों की तादात में बढ़ोतरी हो रही है। 

ये शहर भारत के उन टूरिस्ट प्लेसेस में से एक है जो काफी लंबे समय से देश और दुनिया भर के सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करता रहा है। 

इस शहर में पहाड़ों की खूबसूरती के साथ साथ नेचुरल ब्यूटी के इतने सारे खूबसूरत व्यू हैं जो यहां आने वाले लोगों को काफी पसंद आते हैं। 

दोस्तों ये शहर अपने आप में इतना ज्यादा खूबसूरत है कि नॉर्थ ईस्ट घूमने आने वाला हर व्यक्ति इस जगह पर जरूर आता है। और इसी वजह से यह भारत में घूमने की खूबसूरत जगह है |

और भी पढ़े: एस्ट्रोनॉट अन्तरिक्ष से पृथ्वी पर कैसे आते है

छटवी भारत में घूमने की जगह शिमला, हिमाचल प्रदेश

शिमला, हिमाचल प्रदेश। दोस्तों, हिमाचल प्रदेश की समर कैपिटल शिमला भारत के उन शहरों में शामिल है जिसे दुनियाभर के पर्यटक काफी पसंद करते हैं। 

यह शहर पहाड़ों की गोद में इस तरह से बैठा हुआ है कि यहां आने पर ऐसा लगता है मानो हिमालय हमें स्वयं ही दुलार कर रहा है।

दोस्तों इस शहर को भारत के सबसे पसंदीदा हनीमून डेस्टिनेशन के रूप में देखा जाता है। 

यहां पर हर साल लाखों नए नवेले जोड़े अपने प्यार को संवारने के लिए आते हैं। आपको बता दें यह शहर को जाने वाली टॉय ट्रेन लोगों को अपनी ओर काफी आकर्षित करती है। 

दोस्तों साल दर साल इस जगह आने वाले सैलानियों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हो रही है। जिससे यह शहर हर साल लोगों के दिलों में अपनी जगह को बढ़ा रहा है।

सातवी भारत में घूमने की जगह वाराणसी, उत्तरप्रदेश

वाराणसी, उत्तरप्रदेश। उत्तरप्रदेश का वाराणसी शहर जिसे काशी या हम बनारस भी कहते हैं। यह भी भारत के सबसे पसंदीदा पर्यटक स्थलों में शुमार है। 

इस शहर में बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लेने के लिए हर साल करोड़ों पर्यटक आते हैं। ऐसा नहीं है कि यह पर्यटक सिर्फ भारत के ही होते हैं बल्कि दुनिया भर से लोग इस जगह पर आते हैं। 

बाबा विश्वनाथ के आशीर्वाद से यहां आने वाले लोगों के हर काम, हर मनोकामनाएं पूरी होती हैं। अध्यात्म से जुड़े लोगों के लिए यह जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं है। 

इस शहर में पहले भी हर साल करोड़ों लोग आते थे, पर जबसे यहां पर काशी कॉरिडोर का निर्माण हुआ है, तब से इस शहर की शोभा में चार चांद लग गए हैं। 

काशी कॉरिडोर बनने की वजह से अब इस शहर में पहले की तुलना में और भी ज्यादा लोग आने लगे हैं। और इसी वजेसे यह भारत में घूमने की अच्छी जगह में से एक है|

और भी पढ़े: स्पेस स्टेशन क्या है और यह अन्तरिक्ष से क्यों नही गिरते

आठवी भारत में घूमने की जगह गोवा

गोवा। दोस्तों गोवा भारत का ऐसा राज्य है जिसे पार्टी स्टेट के नाम से जाना जाता है। यह राज्य इतना ज्यादा सुंदर है कि दुनिया भर में इसकी लोकप्रियता है। 

सुंदर सुंदर समुद्री बीचेस और बेहतरीन नेचुरल ब्यूटी से सराबोर इस राज्य को सैलानी अपनी ड्रीम वेकेशन डेस्टिनेशन के रूप में देखते हैं। यहां आने के लिए वह काफी पहले से ही प्लान करने लगते हैं। 

इस शहर के काजू भी लोगों को अपनी ओर काफी आकर्षित करते हैं। न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए तो यह शहर किसी जन्नत से कम नहीं है। यहां हर साल गोवा कार्निवल के साथ साथ हजारों पार्टियां ऑर्गनाइज होती हैं। 

इस शहर का खुलापन हर साल करोड़ों लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है, जिसमें भारत के साथ साथ विदेशी पर्यटकों की संख्या भी काफी ज्यादा है।

नौवी भारत में घूमने की जगह लेह लद्दाख

लेह लद्दाख को एडवेंचर के दीवाने और बाइक राइडिंग के शौकीन लोगों के लिए सबसे अहम लोकेशन माना जाता है। इस जगह पर बाइक से हर साल कई राइडर्स आते हैं। 

इन राइडर्स की संख्या हर साल बढ़ती ही जा रही है। इनमें से कई राइडर्स तो ऐसे होते हैं जो देश के अलग अलग कोने से अपनी ही बाइक से आते हैं। हालांकि यहां भी लोगों को बाइक रेंट से मिल जाती है। 

लेकिन अपनी बाइक से आने का मजा ही कुछ और है। बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए इस जगह का महत्व कुछ अलग ही है।

और इसी वजेसे यह भारत में घूमने की जगह में से एक है इस जगह की खूबसूरती को देखने के लिए हर साल इस जगह आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ती ही जा रही है।

दसवी भारत में घूमने की जगह लेह कश्मीर

कश्मीर दोस्तों, टूरिस्ट प्लेस के मामले में कश्मीर किसी पहचान का मोहताज नहीं है। हर कोई जानता है कि जितनी खूबसूरत कश्मीर की वादियां हैं उतनी दुनिया में कोई और जगह नहीं है। 

कश्मीर के लिए तो कहा भी जाता है कि धरती पर अगर कहीं स्वर्ग है तो वो बस यहीं है। एक जमाना तो ऐसा था जब ज्यादातर बॉलीवुड मूवीज यहीं बनती थी। 

यहां की हवा में ही मोहब्बत है। जो कोई भी यहां आता है वो यहां का दीवाना हो जाता है। इसीलिए प्रकृति की गोद में समाए इस शहर की खूबसूरती का लुत्फ उठाने के लिए हर साल यहां आने वाले सैलानियों की तादाद में वृद्धि हो रही है। 

दोस्तों आप इनमें से कौन कौन सी जगह पर घूम चुके हैं। हमें कमेंट में जरूर बताना और जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों को शेयर जरूर करना।

हमने आपके लिए Gyan Ki Baatein ऐसे ही और भी जानकारी दी है आप उसे भी पढ़े धन्यवाद्|

Comment HereCancel reply

Exit mobile version